फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों की एसोसिएशन 20 मार्च की लेगी कड़ा फैसला

Mon, 11 Mar 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रिटायर्ड कर्मचारी-अधिकारी एसोसिएशन की बैठक रविवार को जाट धर्मशाला में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान किताब सिंह भनवाला ने की। बैठक में रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए रोहतक डीसी कार्यालय के सामने 12 फरवरी से 4 मार्च तक दिए गए क्रमिक अनशन को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक में इस बात पर रोष जताया गया कि सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों के प्रति कोई सकारात्मक रुख नहीं दिखा रही है, इसीलिए ज्वाइंट एक्शन कमेटी जाट धर्मशाला में 20 मार्च को बैठक करेगी, जिसमें कड़ा फैसला लिया जाएगा। किताब सिंह भनवाला ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारियों की मुख्य मांगें 65, 70 व 75 वर्ष की आयु उपरांत बेसिक पेंशन में पांच, दस और 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी करना, कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू करना, मेडिकल भत्ता एक हजार से बढ़ा कर तीन हजार मासिक करना, फैमिली पेंशनर्स को एलटीसी सुविधा देना, सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालयों के रिटायर्ड कर्मचारियों के हक में दिए गए फैसलों का सामान्यीकरण करके उनको सभी पर लागू करना है। इसके अतिरिक्त सभी ब्लॉक इकाइयों को वित्तीय वर्ष 2023-24 के समाप्त होने से पहले 31 मार्च तक अपना सभी आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। नई ब्लॉक कार्यकारिणियों के चुनाव का कार्यक्रम भी घोषित किया गया। चुनाव दो चरणों में करवाए जाएंगे, जिसमें प्रथम चरण में छह अप्रैल को सफीदों, जुलाना, पिल्लूखेड़ा, नगूरां ब्लॉक का चुनाव करवाया जाएगा। दूसरे चरण में 13 अप्रैल को जींद शहरी व जींद ग्रामीण ब्लॉक, उचाना, नरवाना, उझाना ब्लॉक का चुनाव करवाया जाएगा। इस अवसर पर मिया सिंह खटकड़, शीशपाल, जगदीश पांचाल, पृथ्वी सिंह, रायसिंह, हवा सिंह, जयनारायण पिलानिया, जयदेव शर्मा, करण सिंह, धर्मपाल, उदय सिंह संधू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें