फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशपाल मलिक और अभय चौटाला आज करेंगे शिरकत

Fri, 03 Feb 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
धरने पर नारेबाजी करती महिलाएं। - फोटो : jind
विज्ञापन
जाट आरक्षण को लेकर ईक्कस गांव में चल रहे जाट आरक्षण संघर्ष समिति के धरने के छठे दिन शुक्रवार को काफी संख्या में लोग जुटे। समिति ने मुस्लिम समाज के प्रधान जोगेंद्र खान और बौध सभा के अध्यक्ष रामफल दहिया से धरने की अध्यक्षता करवाई। वहीं, जाट नेताओं ने शनिवार को समिति के राष्ट्रीयाध्यक्ष यशपाल मलिक के आने पर लोगों से अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का आह्वान किया। इसके लिए करीब ढाई एकड़ जमीन तैयार की गई है। अभी तक धरना आधा एकड़ में ही चल रहा है। इसके अलावा, शनिवार को इनेलो नेता अभय चौटाला भी अपने दल के सभी विधायकों के साथ शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन


शुक्रवार को धरने पर जिला बार एसोसिएशन और कई खापों के लोगों ने शिरकत की। इस दौरान जाट नेताओं ने सरकार के साथ-साथ भाजपा और खापों पर भी निशाना साधा। धरने पर राजस्थान के बीकानेर से निर्दलीय विधायक हनुमान सिंह बैनीवाल के भाई विजयपाल बैनीवाल भी समर्थन देने पहुंचे। बैनीवाल ने कहा कि हरियाणा के जाटों ने पूरे देश के जाटों को एक करने का आंदोलन किया है। आरक्षण के मुद्दे पर राजस्थान के जाट हरियाणा के जाटों के साथ हैं। यदि जल्द ही सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो देशभर के जाटों को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एकजुट किया जाएगा।

वहीं, नरवाना खाप के नेता अमृत मोर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों में फूट डालकर लड़वाना चाहती है। जाट नेताओं ने कहा कि जो पुलिस बल यहां तैनात किया गया है, उसकी जरूरत एसवाईएल के पानी के लिए है। यदि सरकार में इतनी ही हिम्मत है तो वह एसवाईएल का पानी लेकर आए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे आरक्षण मिलने तक धरने से नहीं उठें। 
विज्ञापन


महिला नेत्री बोली, मैं होती तो समैण को मारती तमाचा
मंच से भाषण के दौरान अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की महिला प्रधान सुनीता मान ने जाट धर्मशाला में सूबे सिंह समैण और अन्य जाट नेताओं के बीच हुए विवाद पर कहा कि यदि वह होतीं तो सूबे सिंह समैण को ऐसा तमाचा मारती कि वे दोबारा जींद की तरफ मुंह नहीं करते।

सभी विधायकों के साथ पहुंचेंगे अभय चौटाला
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के नेता जोगेंद्र सिंह संधू ने मंच से घोषण की कि शनिवार को यशपाल मलिक के साथ-साथ विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला अपने सभी विधायकों के साथ धरने पर पहुंचेंगे। इससे धरने पर पहुंचे लोगों में काफी जोश भर गया।
 
असामाजिक तत्वों को नहीं जाएगा बख्शा : एसपी शशांक आनंद
यशपाल मलिक और इनेलो विधायकों के शनिवार के दौरे के मद्देनजर रखते हुए प्रशासन ने भी तैयारी की। इस दौरान जुलाना थाना क्षेत्र के गांवों में जहां फ्लैग मार्च किया। एसएसपी शशांक आनंद शुक्रवार को जुलाना थाना पहुंचे और यहां पर पुलिसबल और सेना सुरक्षा बल को शांति कायम रखने की बात कही। एसएसपी ने बताया कि रात के समय राइडर की व्यवस्था की हुई है। रात के समय पल-पल चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। एसएसपी ने कहा कि अगर कोई भी असामाजिक तत्व पुलिस को दिखाई देता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जुलाना के तहसीलदार दलीप सिंह खर्ब को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया हुआ है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें