फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: कंप्रेसर फटने से मिस्त्री की मौत, रामनगर में हुआ हादसा, दूसरी दुकान पर जाने से बचा बेटा

Fri, 05 Aug 2022 11:16 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

रामचंद्र कंप्रेसर मशीन को ऑन करने लगा। इसी बीच कंप्रेसर फट गया जिससे रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रामचंद्र को सामान्य अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जींद में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के रामनगर में शुक्रवार सुबह टायर पंक्चर की दुकान में कंप्रेशर फटने से एक मिस्त्री की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। रामनगर निवासी रामचंद्र अपने बेटे सतीश के साथ शुक्रवार सुबह अपनी टायर पंचर की दुकान पर पहुंचा था।

विज्ञापन


इसी बीच सतीश का फोन आ गया और वह दूसरी दुकान पर चला गया जबकि रामचंद्र कंप्रेसर मशीन को ऑन करने लगा। इसी बीच कंप्रेसर फट गया जिससे रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रामचंद्र को सामान्य अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी बलवान ने बताया कि कंप्रेसर फटने से रामचंद्र की मौत हुई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें