जींद। जिले के रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। लुधियाना-जाखल के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन नंबर 54053-54 का विस्तार अब जींद जंक्शन तक कर दिया गया है। पहले यह ट्रेन लुधियाना और जाखल के बीच संचालित होती थी। जिले के यात्रियों को लुधियाना और जाखल की ओर आने-जाने में सुविधा मिलेगी। रेलवे की ओर से इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है।
ट्रेन नंबर 54054 11 सितंबर को लुधियाना से रवाना होकर पहली बार जींद पहुंचेगी। इसके अगले दिन यानी 12 सितंबर से ट्रेन नंबर 54053 सुबह जींद से जाखल और लुधियाना के लिए रवाना होगी। इससे जींद के यात्रियों को लुधियाना के लिए एक और रेल सेवा उपलब्ध हो जाएगी।
ट्रेन नंबर 54054 शाम 6:30 बजे लुधियाना से रवाना होगी और रात 9:40 बजे जाखल पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद ट्रेन 9:45 बजे जींद के लिए रवाना होगी। ट्रेन 9:49 बजे हिम्मतपुरा, 9:56 बजे टोहाना, 10:03 बजे कालवन, 10:09 बजे धमतान साहिब, 10:18 बजे धरौदी और 10:25 बजे नरवाना जंक्शन पहुंचेगी।
नरवाना जंक्शन पर एक मिनट रुकने के बाद ट्रेन 10:32 बजे घासो, 10:40 बजे उचाना, 10:44 बजे बड़ौदा और 10:52 बजे बरसोला पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन रात करीब 11:30 बजे जींद जंक्शन पहुंचेगी।
वहीं ट्रेन नंबर 54053 सुबह 3:40 बजे जींद से जाखल और लुधियाना के लिए रवाना होगी। जींद से चलने के बाद 3:50 बजे बरसोला, 3:54 बजे बड़ौदा, 4:02 बजे उचाना, 4:08 बजे घासो और 4:16 बजे नरवाना जंक्शन पहुंचेगी।
इसके बाद 4:25 बजे धरौदी, 4:34 बजे धमतान साहिब, 4:40 बजे कालवन, 4:47 बजे टोहाना और 4:55 बजे हिम्मतपुरा पहुंचेगी। ट्रेन सुबह 5:10 बजे जाखल पहुंचेगी। यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन लुधियाना के लिए रवाना होगी और सुबह 8:30 बजे लुधियाना पहुंचेगी।