फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बारिश से राहत, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

Thu, 10 Jul 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी34: बुधवार शाम को हो रही बरसात। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में बुधवार शाम को हुई झमाझम बारिश ने गर्मी और उमसे राहत दी है। वहीं बारिश का पानी सड़कों पर भर गया। इसके चलते राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है और किसानों की भी राहत प्रदान की है। तापमान में भी गिरावट दर्ज गई।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 84 प्रतिशत व हवा की गति 8 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। देर शाम तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान बूंदाबांदी के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश के दौरान बिजली भी गुल हो गई।
बुधवार को दिन का आगाज आकाश में छाए बादलों के साथ हुआ। दिन चढ़ने के साथ बादल हलके हो गए लेकिन उमस बन गई। शाम को मौसम ने करवट ली और काली घटा छा गई। इसके साथ तेज बारिश शुरू हो गई। जो देर शाम तक जारी रही। तापमान मे भी गिरावट दर्ज की गई। बारिश से मौसम भी सुहाना बना रहा। बारिश के चलते शहर के गोहाना रोड, सफीदों रोड, बत्तख चौक, पटियाला चौक, सीआर कॉलेज के सामने, टपरीवास काॅलोनी व अन्य काॅलोनियों में पानी जमा हो गया। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


अच्छी बारिश की दरकार, जगी आस
जिले के सफीदों और पिल्लूखेड़ा ब्लॉक को धान के लिए जाना जाता है। दोनों इलाकों में मानसून सीजन में अब कम बारिश हुई है। बुधवार शाम को मौसम के करवट लेने से किसानों को अच्छी बारिश की आस जगी है। बारिश से धान रोपाई का कार्य रफ्तार पकड़ेगा। जो धान फसल रोपी गई है उसको भी फायदा पहुंचा है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. राजेश ने बताया कि बारिश से फसलों को फायदा पहुंचा है। अच्छी बारिश की आसार हैं। धान फसल के लिए फायदेमंद है। तापमान में भी गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें