फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बादल छाने से गर्मी से मिली राहत, आगामी दो दिन रहेगा मौसम साफ

Fri, 30 May 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बादल छाने और हवा चलने से शुक्रवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी आने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले एक सप्ताह पहले तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन शुक्रवार को तापमान पिछले दो दिन के मुकाबले भी दो डिग्री कम रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 35 तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। हवा की गति भी 12 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। वहीं मौसम में दोपहर तक आसमान में बादलों का आवागमन जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को तापमान बढ़कर 39 डिग्री तक जा सकता है।
इसके बाद आगामी पांच दिन तक तापमान में फिर से गिरावट आने की उम्मीद है। रविवार को अधिकतम तापमान 39, सोमवार को 38, मंगलवार को 36, बुधवार को 34 डिग्री तक रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिक राजेश कुमार ने बताया कि अगले सप्ताह मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें