फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: कहसून गांव में कैथल पुलिस के साथ हाथापाई कर आरोपी को छुड़ाया, भगोड़े को पकड़ने गए थे पुलिसकर्मी

Tue, 04 Oct 2022 12:37 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

कैथल पुलिस पीओ स्टाफ के हवलदार विजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एसआई शील कुमार के साथ गांव कसहून निवासी साहिल को पकड़ने के लिए आए थे। साहिल के खिलाफ कैथल में छीनाझपटी का केस दर्ज है और अदालत द्वारा उसे पीओ घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के गांव कसहून में छीना छपटी के मामले में पीओ घोषित व्यक्ति को पकड़ने आए कैथल पुलिस पीओ स्टाफ कर्मियों के साथ आरोपी के परिजनों ने न केवल हाथापाई की बल्कि आरोपी को छुड़वा लिया। उचाना थाना पुलिस ने पीओ स्टाफ के इंचार्ज की शिकायत पर पीओ घोषित आरोपी समेत दर्जनभर लोगों के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


कैथल पुलिस पीओ स्टाफ के हवलदार विजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एसआई शील कुमार के साथ गांव कसहून निवासी साहिल को पकड़ने के लिए आए थे। साहिल के खिलाफ कैथल में छीनाझपटी का केस दर्ज है और अदालत द्वारा उसे पीओ घोषित किया गया है। सूचना के आधार पर वह दोनों गांव कसहून साहिल के घर पहुंचे थे। उन्होंने अपना परिचय देते हुए साहिल को घर से निकलते हुए पकड़ लिया। 

उसी दौरान साहिल के परिजन तथा पड़ोसी वहां पर आ गए और उनके साथ हाथापाई पर उतर आए। आरोपियों ने उनके साथ झगड़ा करते हुए साहिल को छुड़वा लिया। इससे  साहिल भाग निकलने में कामयाब हो गया। उचाना थाना पुलिस ने हवलदार विजेंद्र की शिकायत पर साहिल, उसके पिता नरेश, उसकी मां, परिवार के ही गोदु एवं पांच-छह अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


उचाना थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि कैथल का पीओ स्टाफ वांछित व्यक्ति को पकडऩे के लिए गांव कसहून पहुंचा था। आरोपी के परिजनों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की। जिसका फायदा उठा कर आरोपी फरार हो गया। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें