उचाना। 15 जून को काब्रच्छा, थुआ, बुल्ला खेड़ी, दुड़ाना में होने वाले पंचायती राज के उपचुनाव के लिए प्रथम रिहर्सल खंड विकास व पंचायत अधिकारी उचाना व अलेवा में आयोजित हुई।
रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम उचाना दलजीत सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की आत्मा निष्पक्ष चुनाव में बसती है चुनाव में लगाए गए सभी पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें।
ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए जाने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है, जिनको 24 घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना होगा। चुनावी अमले को प्रशिक्षण देने के लिए उदय पाल, गुलशन कुमार, सुनील कुमार, राम प्रसाद, शीशपाल शास्त्री, अजय मांडी, रमेश ग्राम सचिव मौजूद रहे।