फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्वास्थ्यकर्मियों ने कन्या भ्रूण हत्या को लेकर किया जागरूक

Fri, 13 Jun 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामराये के तहत बागनवाला गांव में ब्लॉक एजुकेटर महेंद्र सिंह और जगदीश कुमार स्वास्थ्य सुपरवाइजर की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। इसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर शपथ दिलाई गई और गर्भवती महिलाओं को पीएनडीटी एक्ट की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


ब्लॉक एजुकेटर महेंद्र सिंह ने जागरूक करते हुए कहा कि कन्या भ्रूण हत्या के कारण गिरता लिंगानुपात हमारे देश के सामने एक बहुत बड़ी सामाजिक समस्या है। इस समस्या के निदान के लिए सरकार को ही नहीं बल्कि हम सभी को सामाजिक दृष्टि से जागरूक होना होगा। इसके लिए हमें रूढि़वादी सोच का परित्याग करना चाहिए। ईश्वर के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए संतान उसी की देन है और लडक़ा-लड़की एक समान है।
उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना बालिकाओं को संरक्षित और सुरक्षित करने के लिए बनाई गई योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा सुनिश्चित करना, बालिकाओं को शोषण से बचाना व उन्हें सही-गलत के बारे में अवगत कराना, शिक्षा के माध्यम से लड़कियों को सामाजिक और वित्तीय रूप से स्वतंत्र बनाना, लोगों को इसके प्रति जागरूक करना और महिलाओं के लिए कल्याणकारी सेवाएं वितरित करने में सुधार करना ए लिंग अनुपात में सुधार करना है। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। माता-पिता को चाहिए कि कभी भी बेटा और बेटी में भेदभाव न करें। कन्या भ्रूण हत्या करने वालों की जानकारी दें। इस दौरान सुमन, बजरंग, आशा वर्कर और आंगनबाड़ी वर्कर भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें