फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: परिचय सम्मेलन के लिए पंजीकरण फार्म किया लांच

Wed, 30 Jul 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
29जेएनडी18-पंजीकरण फार्म लांच करते अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल व अन्य पदाधिकार
विज्ञापन
जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की बैठक प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सात सितंबर को जींद में होने वाले उत्तर भारत स्तरीय विवाह योग्य अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही विवाह योग्य प्रत्याशियों के लिए 12 पेज का पंजीकरण फार्म भी लांच किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने कहा कि सात सितंबर को जींद के महाराजा अग्रसेन स्कूल में उत्तर भारत स्तर का विशाल विवाह योग्य अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस पंजीकरण फार्म में हरियाणा के सभी 22 जिलों व 12 अन्य राज्यों के 450 से ज्यादा स्थानों पर बनाए गए पंजीकरण केंद्रों की सूची दी गई है।
इस पंजीकरण फार्म में जहां हरियाणा के 350 पंजीकरण केंद्रों की सूची है। वहीं दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हैदराबाद, असम इत्यादि राज्यों के करीब 100 पंजीकरण केंद्रों की सूची दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें