फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डूमरखां कलां में फ्रिज का कंप्रेसर फटा, महिला घायल, दुकान में रखा समान राख

Fri, 19 Sep 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी32-दुकान में लगी आग के बाद दुकान में जला हुआ पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। डूमरखा कलां में शुक्रवार दोपहर दादा खेड़ा मंदिर के पास एक किराने की दुकान में रखे फ्रीज का कंप्रेसर अचानक फट गया। जोरदार धमाके के साथ दुकान में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। हादसे में दुकान मालिक सतपाल की पत्नी किरण देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी आंखों की पुतलियां क्षतिग्रस्त होने और एक पैर में फ्रैक्चर होने की सूचना है।
विज्ञापन

डूमरखा कलां में शुक्रवार दोपहर महिला किरण देवी अपनी दुकान पर बैठी थीं। तभी जोरदार धमाका हुआ। फ्रीज का कंप्रेसर फटने से गैस का दबाव इतना तेज था कि किरण देवी गली में जा गिरीं। लोग जब तक संभलते, दुकान से गहरा काला धुआं निकलने लगा और चारों तरफ आग की लपटें दिखाई देने लगी।
ग्रामीणों ने दिखाई हिम्मत
धमाका इतना तेज था कि कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटें और घना धुआं देखकर किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी कि दुकान में दाखिल हो। इसके बावजूद ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाई और आसपास के घरों से पानी की बाल्टियां लेकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई लेकिन तब तक दुकान और पीछे बने कमरे में रखा सारा सामान राख हो चुका था।
विज्ञापन

मालिक ने जताई लापरवाही की आशंका
दुकान मालिक सतपाल ने बताया कि हादसे का कारण उनकी दुकान में रखा फ्रीज पेप्सी कंपनी का है। यह फ्रीज पहले से खराब था और वीरवार को ही कंपनी के मिस्त्री इसे ठीक करके गए थे लेकिन मरम्मत के अगले ही दिन कंप्रेसर फट गया और इतना ज्यादा नुकसान हो गया। आरोप है कि मरम्मत ठीक से न होने की वजह से यह दुर्घटना हुई।
बॉक्स
आग लगने की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा था लेकिन तब तक लोग आग बुझा चुके थे। दुकान से काला धुआं बाहर निकल रहा था वहीं इस घटना के बारे में दुकान मालिक सतपाल से पता किया तो उनका कहना है कि उनकी दुकान में रखा पेप्सी कंपनी का जो फ्रीज है उसका कंप्रेसर फट गया जिस वजह से यह हादसा हुआ है। गनीमत रही कि दुकान में कोई ग्राहक नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। –राहुल उर्फ गोल्डी, सरपंच डूमरखा कलां

19जेएनडी32-दुकान में लगी आग के बाद दुकान में जला हुआ पड़ा सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें