30जेएनडी14-शुगर मिल में गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रिफ्लेक्टर टेप लगाते जिला परिवहन वि
जींद। जिला परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत मंगलवार को शुगर मिल जींद में गन्नों से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। सहायक जिला परिवहन अधिकारी गुरप्रीत सिंह और निरीक्षक बलजीत सिंह के नेतृत्व में स्टाफ ने शुगर मिल में खड़ी सभी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए ताकि धुंध के मौसम में हादसे न हो।
उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी, वन विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, टोल प्लाजा और यातायात पुलिस को रिफ्लेक्टर टेप मुहैया करवाए गए हैं ताकि पेड़ों, मोड़ पर, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगने से धुधं के मौसम में दुर्घटनाओं से बचा जा सके। संवाद