फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : ऋषिपाल हैबतपुर

Tue, 24 Mar 2026 03:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी34: शहीदी स्मारक पर पत्रकार वार्ता कर जानकारी देते हुए कांग्रेस जिला प्रधान ऋषिपाल हैबत
विज्ञापन
जींद। गोहाना रोड स्थित शहीद स्मारक पर सोमवार शाम को कांग्रेस द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। शहीदी दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर ने की। उन्होंने शहीदों के बलिदान को देश की आजादी की नींव बताते हुए कहा कि हमें उनके त्याग को कभी नहीं भूलना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं कार्यक्रम में प्रो. धर्मेंद्र सिंह ढुल के कांग्रेस छोड़कर इनेलो में शामिल होने को लेकर पूछे गए सवाल पर ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जुलाना विधानसभा से लगातार दो बार टिकट दिया लेकिन वह चुनाव नहीं जीत सके। इसके बावजूद उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी और डेलीगेट जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अवसर दिया गया।
प्रो. ढुल को यह बताना चाहिए कि उन्होंने पार्टी के लिए क्या योगदान दिया। उनके पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को कोई विशेष नुकसान नहीं होगा। इस अवसर पर पवन दुहन, राजा कंडेला, कमल चौहान, शालू पिंडारा, राज कुमारी, राज बाला,अजमेर दालमवाला, सुरेश देव कौशिक, महावीर कंप्यूटर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें