फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीआरएसयू में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 25 को

Tue, 24 Mar 2026 03:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में भारतीय दर्शन और मिशन ओलंपिक 2036 विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 25 मार्च को किया जाएगा। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम क्रीड़ा-भारती के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसमें देशभर के प्रतिष्ठित शिक्षाविद, शोधकर्ता, खिलाड़ी एवं विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन



इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य भारतीय दर्शन के मूल सिद्धांतों को आधुनिक संदर्भ में समझना तथा खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में नई सोच और ऊर्जा का संचार करना है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सत्रों का आयोजन किया जाएगा जिनमें विशेषज्ञ वक्ता भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, युवाओं की भूमिका तथा वर्ष 2036 के ओलंपिक मिशन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
यह कार्यक्रम युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने में भी सहायक होगा। विश्वविद्यालय ने सभी इच्छुक प्रतिभागियों, विद्यार्थियों एवं खेल प्रेमियों से इस संगोष्ठी में भाग लेने की अपील की है, ताकि वे इस ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें