09जेएनडी23-पुलिस गिरफ्त में दुष्कर्म करने का आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। दुष्कर्म के मामले में गढ़ी थाना पुलिस ने आरोपी रसीदां निवासी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया है।
28 जुलाई को जम्मू की एक महिला ने एफआईआर में बताया कि रसीदां निवासी हीरा और सोनू करीब दो साल पहले वैष्णो देवी यात्रा पर गए हुए थे। वहां उनका मोबाइल काम नहीं कर रहा था। तब उन्होंने मोबाइल पर बात करने के लिए उसका मोबाइल लिया था।
इसके बाद वह एक दिन उसे बहला-फुसलाकर गांव रसीदां ले आए, जहां उसको गांव में दो दिन रखा। इस दौरान दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके पैसे भी छीन लिए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने, मारपीट करने, धमकी देने और जबरन पैसे छीनने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे जिला जेल भेज दिया है। हालांकि अभी तक एक आरोपी फरार चल रहा है।