09जेएनडी06 :पुष्प गुच्छ देकर वर्षा सैनी का स्वागत करते हुए राजेंद्र गुप्ता। स्रोत संघ सदस्य।
नरवाना। लक्ष्मी मार्किट स्थित कार्यालय में आयोजित भारत-तिब्बत समन्वय संघ की महिला इकाई की बैठक में राजेंद्र गुप्ता ने महिला प्रांत अध्यक्ष कुसुम लता और डॉ. रुकमेश चौहान की सहमति से वर्षा सैनी को हरियाणा महिला विभाग की प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया। वर्षा सैनी वर्तमान में खानपुर यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही है। वर्षा सैनी ने कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण से संगठन को मजबूत करने में योगदान देंगी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुखदेव जांगड़ा, राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़ वाला, तरसेम गोयल, प्रो. डॉ. रुकमेश चौहान, सुनीता भ्यान, सुभाष शर्मा, प्रो. सुनील सैनी, बलजीत जांगड़ा, माया सैनी मौजूद रहे। संवाद