फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दो साल में फिर टूटी रानी तालाब की ग्रिल, श्रद्धालुओं को हादसे की आशंका

विज्ञापन
28जेएनडी03:मुख्यमंत्री को लिखा पत्र दिखाते प्रधान राजकुमार गोयल। स्रोत संगठन
विज्ञापन
जींद। धार्मिक स्थल रानी तालाब मंदिर की ग्रिल दो साल बाद फिर टूट गई है। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय मंदिर की टूटी हुई कंक्रीट की ग्रिलों को तुरंत बदलवाया जाए। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में गोयल ने बताया कि परिक्रमा मार्ग पर लगी ग्रिलें कई स्थानों से पूरी तरह टूट चुकी हैं जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के तालाब में गिरने का खतरा बना रहता है।
इस समस्या को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को पहले भी अवगत कराया जा चुका है लेकिन निर्देशों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। गोयल ने कहा कि करीब दो साल पहले भी शिकायत के बाद मरम्मत हुई थी लेकिन घटिया निर्माण के कारण ग्रिलें फिर से टूट गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए कि आखिर बार-बार ग्रिल क्यों टूट रही हैं और निर्माण में हल्की क्वालिटी का सामान क्यों इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने भविष्य के लिए स्थाई और मजबूत समाधान सुनिश्चित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें