फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगीराम ने बिनैन खाप के प्रधान पर लगाया राजनीति करने का आरोप

विज्ञापन
धमतान तपा की बैठक को सम्बोधित करते रंगीराम नैन। - फोटो : Jind
विज्ञापन
सोमवार को धमतान गांव में धमतान तपा की बैठक हुई, जिसमें धमतान तपा के पूर्व प्रधान रंगीराम नैन ने बिनैन खाप के प्रधान नफे सिंह नैन पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने खाप का प्रधान बदलने की मांग की है।
विज्ञापन

रंगीराम ने कहा कि नफे सिंह का प्रधान का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में अब खाप के संविधान के अनुसार प्रधान पद के लिए दोबारा से चुनाव करवाया जाना चाहिए। सर्वजातीय चबूतरे पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता धमतान तपा के प्रधान रामकला खुडेवाला ने की। बैठक में शारीरिक शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था। रंगीराम ने कहा कि बिनैन खाप ने सबसे पहले सच्चा खेड़ा में शारीरिक शिक्षकों का समर्थन किया था। इसके बाद जींद की महा पंचायत में बिनैन खाप के पदाधिकारियों ने पहुंचकर अपने समर्थन को सार्थक सिद्ध किया। जब उन्होंने खाप की तरफ से शारीरिक शिक्षकों की आवाज को उठाना शुरू किया तो खाप ने अपना समर्थन देने से इंकार कर दिया है। इससे साफ है कि खाप प्रधान राजनीति पैठ बनाए रखने के लिए इस समर्थन से पीछे हटे हैं। जो आज के समय में बिनैन खाप का सबसे शर्मनाक कदम कहा जा सकता है।
रंगीराम ने आरोप लगाया कि जब उन्हें आंदोलन के समर्थन में जेल में डाल दिया गया था तो खाप के प्रधान ने उन्हें खाप का आदमी मानने से इनकार कर दिया। जबकि बिनैन खाप की हर बैठक व आंदोलन में रंगीराम अग्रणी रहा है। रंगीराम ने कहा कि खाप ने हमेशा की जुल्म के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। खाप के इस कार्यकाल ने खाप के इतिहास पर राजनीति की मोहर लगाकर खाप को एक राजनीतिक दल घोषित कर दिया है। जिसको लेकर अब पूरी बिनैन के लोगों में रोष पैदा हो गया है।
विज्ञापन

आधारहीन बात कर रहे हैं रंगीराम
पंचायत की मुझे कोई औपचारिक सूचना नहीं थी, हां पता चला है। रंगीराम आधारहीन बात कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि खाप उनके खिलाफ दर्ज केस वापस करवाए, जबकि उन्होंने यह कदम बिना खाप से सलाह लिए उठाया है। ऐसे में खाप उनके साथ नहीं है। मैंने कभी राजनीति नहीं की और हमेशा सामाजिक मुद्दों पर समाज में भाईचारा बनाने के लिए काम किया है।
नफे सिंह नैन, प्रधान बिनैन खाप।
यह है मामला
जानकारी के लिए 31 जुलाई को धमतान तपा के पूर्व प्रधान रंगीराम ने नौकरी बहाली के लिए आंदोलन कर रहे शारीरिक शिक्षकों के समर्थन में आत्मदाह का प्रयास किया था। यहां से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद वे जेल चले गए। अब जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने यह पंचायत बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें