जींद। सर्व जातीय दाड़न खाप चबूतरा पालवां पर खाप की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रधान सूरजभान घसो ने की। कार्यकारिणी गठन की कार्रवाई कृष्ण उचाना खुर्द, राजेश नंबरदार मखंड, रामधन पूर्व सरपंच घसो, प्रेम झील, जिले सिंह पालवां की देखरेख में हुआ।
खाप के गांवों से आए लोगों से विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से सुंदरपुरा के रणधीर श्योकंद को प्रधान चुना गया। डूमरखा कलां के कृष्ण, मंगलपुर के महावीर, छैन के रामभगत, जाजनपुर के जवाहरमल, मखंड के पंकज, घसो खुर्द के सोनू सरपंच को उप प्रधान, खरकभूरा के राजेश श्योकंद को प्रवक्ता पालवां के प्रदीप श्योकंद को कोषाध्यक्ष चुना गया।
सूरजभान घसो ने कहा कि उनका प्रधान पद एवं कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर मीटिंग बुलाई गई। मीटिंग में सभी ने सर्वसम्मति से प्रधान एवं कार्यकारिणी चुनी गई। समाज हित में निरंतर खाप, पंचायतें काम करती है।
प्रधान रणधीर श्योकंद सुंदरपुरा ने कहा कि जो जिम्मेदारी सर्वसम्मति से सौंपी गई है उसके लिए वो खाप के सभी गांव के आभारी है। निष्ठा से इस जिम्मेदारी को निभाने का काम करेंगे। खाप, पंचायतों की जो गरिमा है उसको बढ़ाने का काम करेंगे। अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद ने कहा कि दाडऩ खाप की गरिमा को बढ़ाने का काम नवनियुक्त प्रधान करेंगे ये पूरी उम्मीद उनसे है। इस मौके पर दलबीर श्योकंद, ईश्वर श्योकंद, रामफल, वेदा, महेंद्र, संदीप, दलवीर, अतिम श्योकंद, कृष्ण सफा खेड़ी, अजमेर, जुगमिंद्र, महेंद्र, पिरथी नंबरदार, ज्ञानी, सरणा, राजा डूमरखा, सुरेश, भूपेंद्र घसो, धर्मबीर मौजूद रहे।