जुलाना। बिजली निगम कार्यालय में एचएसईबी वर्कर यूनियन इकाई की बैठक सोमवार को राज्य उपप्रधान विरेंद्र गोयत की अध्यक्षता में हुई।
इसमें दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की जुलाना सब डिविजन में प्रधान पद के लिए एचएसईबी वर्कर यूनियन इकाई का उपचुनाव हुआ। इसमें सर्वसम्मति से रामनिवास लाठर को प्रधान चुना गया। यूनियन इकाई प्रधान का उप चुनाव इसलिए हुआ, क्योंकि इकाई प्रधान विजय लाठर लाइनमैन का कनिष्ठ अभियंता के पद पर पदोन्नति होने के कारण जुलाना सब डिविजन से तबादला हो गया था।
इसके बाद एचएसईबी वर्कर यूनियन इकाई के प्रधान का पद खाली हो गया था। इस कारण यूनियन के कार्य में समय नहीं देने के कारण प्रधान विजय लाठर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस कारण जुलाना में एचएसईबी वर्कर यूनियन इकाई के प्रधान पद के लिए उपचुनाव हुआ है। इस अवसर पर लाइनमैन रामनिवास लाठर को सर्वसम्मति से प्रधान बनाया गया।
लाइनमैन मनोज मलिक को यूनिट चेयरमैन बनाया गया है। यूनिट सह सचिव संदीप दलाल ने चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका निभाते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को यूनियन की गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनियुक्त प्रधान रामनिवास लाठर ने कहा कि यूनियन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई हैं वह उसे बखूबी निभाने का काम करेंगे और कर्मचारियों के हकों के लिए वे दिन-रात तैयार रहेंगे।
उन्होंने कहा कि पहले भी यूनियन कर्मचारियों के हकों के लिए संघर्षरत रही है। आगे भी रहेंगे। इस अवसर पर पवन कुमार जेई, चंद्रमोहन, राकेश एएफएम, चांद एएफएम, सतीश कुमार, संदीप दलाल एएफएम, देवेंद्र लाइनमैन, नीरज लाइनमैन, वजीर सिंह यूडीसी, सुनील मौजूद रहे।