फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राममेहर बने पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर यूनियन के प्रधान

Wed, 05 Nov 2025 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी15-हरियाणा पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर यूनियन के नए पदा​धिकारी। स्रोत यूनियन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर यूनियन की बैठक मंगलवार को नेहरू पार्क में हुई। इसकी अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिलामंत्री विनोद शर्मा ने की। इस दौरान प्रांत मंत्री जितेंद्र वत्स ने भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति के बारे मे विस्तार से बताया।
विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ हमेशा राष्ट्र हित, उद्योग हित और कर्मचारी हित को लेकर कार्य करता है। बैठक में जींद जिले की हरियाणा पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें प्रधान पद के लिए राममेहर, उपप्रधान के लिए सुनीता देवी, जिला सचिव के लिए अजय, सह सचिव के लिए बलकार सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए सीमा, मीडिया प्रभारी के लिए राजबीर सिंह को चुना गया। नवचयनित प्रधान राममेहर ने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें