फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमेश भारद्वाज ने तीसरी बार जीते बार एसोसिएशन प्रधान का चुनाव

विज्ञापन
बार एसोसिएशन के तीसरी बार प्रधान चुने गए रमेश भारद्वाज - फोटो : Jind
विज्ञापन
सफीदों बार एसोसिएशन के चुनाव में रमेश भारद्वाज ने प्रधान बनने में हैट्रिक लगाई है। रमेश भारद्वाज ने 59 वोट हासिल कर बलराम सैनी को 6 वोटों से हराया। वहीं उपप्रधान के चुनाव में नरेंद्र कुमार सैनी ने 97 वोट लेकर एडवोकेट अजीत रूहल को 31 वोटों से हराया है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी वरिष्ठ वकील नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बार ने इससे पहले सर्वसम्मति से देवेंद्र जागलान को सचिव चुन लिया था। वीरवार को बार का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। चुनावी प्रक्रिया में वोटिंग सुबह दस बजे से सायं चार बजे तक हुई। वोटों की गिनती शाम चार बजे के बाद शुरू हुई। चुनाव में प्रधान व उपप्रधान पद के लिए तीन-तीन उम्मीदवार थे। प्रधान पद चुनाव में रमेश भारद्वाज 59 वोट, बलराम सैनी को 53 वोट व सतीश दलाल 52 वोट मिले। वहीं उपप्रधान के चुनाव में नरेंद्र कुमार सैनी को 97 वोट, अजीत सिंह रूहल 66 वोट व बलिंद्र कुमार को एक वोट मिले। बलिंद्र कुमार ने कहा कि उन्होंने नरेंद्र कुमार सैनी को अपना समर्थन कर दिया था। इससे पहले सर्वसम्मति से देवेंद्र जागलान को सचिव चुन लिया गया था। इस चुनाव में 175 बार सदस्यों को वोट देने का अधिकार है।

प्रधान रमेश भारद्वाज के साथ विजय चिह्न बनाते वकील।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें