फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राजपाल डूमरखा उचाना कलां पैक्स प्रधान, ईश्वर सिंह बने उप प्रधान

Sat, 06 Jun 2026 07:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी23-पैक्स उचाना कलां के चुने गए प्रधान, उप प्रधान एवं पैक्स डायरेक्टर। स्रोत सदस्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। उचाना कलां पैक्स प्रधान और उप प्रधान का चुनाव शनिवार को हुआ। चुनाव अधिकारी के तौर पर निरीक्षक सहकारी समितियां संजीव कुमार पहुंचे। चुनाव कार्यवाही का अधिकार रघुबीर पूनिया को दिया गया।
विज्ञापन

उचाना कलां डायरेक्टर सुरेश नंबरदार ने प्रधान पद के लिए राजपाल डूमरखा के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। डूमरखा कलां डायरेक्टर रमेश कुमार ने उपप्रधान के लिए ईश्वर सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पारित किया। राजपाल सिंह ने कहा कि जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे निष्ठा से बिना किसी भेदभाव के निभाने का काम करेंगे। पैक्स में आमजन, किसानों के लिए जो-जो योजनाएं शुरू की गई है उनका लाभ हर किसी को मिले ये कोशिश रहेगी। इस मौके पर डायरेक्टर गोपी, सतीश कुमार, बादल, विकास, मनीषा, नन्ही देवी, विकास सफा खेड़ी, राजमल, सुरेश उचाना, राजीव डूमरखा, रूद्र, मुकेश, सुभाष चंद्र, राजेश, शीलू, दलबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें