फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे : देवेंद्र अत्री

Sat, 06 Jun 2026 07:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी22-कसूहन में आयोजित भाजपा की संगठानात्मक बैठक। स्रोत कार्यकर्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। कसूहन के चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को भाजपा की बैठक हुई। पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील राणा, विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री, जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल पहुंचे।
कार्यक्रम के अंत में पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। एसआईआर को लेकर चर्चा वक्ताओं ने की। बीएलए-2 को जिम्मेदारी सौंपी गई। विधायक ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर चलाए जाने वाले पुनरीक्षण अभियानों का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना है ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
विज्ञापन

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक संशोधन, नाम जोड़ने अथवा अन्य संबंधित कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा करें। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि को समय रहते ठीक करवाना आवश्यक है।
लोगों से अपील की कि वे परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मतदाता सूची की जांच करवाने के लिए प्रेरित करें। युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि जो युवा निर्धारित आयु पूर्ण कर चुके हैं, वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय चहल, रमेश काकड़ोद, सतीश जांगड़ा, श्रवण मांडी, दिलबाग संडील, सतीशा देवी, सुरेंद्र खरकभूरा, संदीप गुरुकुल खेड़ा, रोहताश खटकड़, अनिल झील, नरेश सौंगरी, सत्यनारायण मखंड, सत्यवान दुर्जनपुर, रमेश राणा, शमशेर सैणी नगूरां, रामपाल अलेवा, सुनील दरोली, प्रवीण गर्ग, अनिल शाहपुर, पालेराम कश्यप, दलबीर ग्रोवर, मुकेश सुदकैन, सुरेंद्र बड़ौदा, धर्मबीर सैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें