फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश गोयत दूसरी बार बने जींद जिला बार एसोसिएशन के प्रधान

विज्ञापन
एक साथ चारों पदाधाधिकारी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
वीरवार को जिला बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ, जिसमें वरिष्ठ वकील राजेश गोयत लगातार दूसरी बार प्रधान चुने गए। वहीं दिलबाग नायडू सचिव, हेमंत सुखीजा उपप्रधान व विनोद श्योंकद संयुक्त चुने गए।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के कुल 781 सदस्य हैं। इनमें से 21 सदस्यों ने एक दिन पहले ही पोस्टल मतदान किया था। बाकी सदस्यों ने वीरवार को मतदान किया। निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट बलबीर सिंह ढुल ने बताया कि प्रधान पद के लिए कुल 715 वोट डाले गए। इनमें से राजेश गोयत को 454, दिनेश कुमार देशवाल को 255 मत मिले। छह मत रद्द हो गए। राजेश गोयत 199 मतों से विजयी रहे। वहीं उप प्रधान पद के लिए 708 मत डाले गए। इसमें से 401 मत लेकर हेमंत सुखीजा विजयी रहे। इसके अलावा जगमेश संधु को 63, नवीन बिढान को 205, सुरेंद्र बीबीपुर को 34 मत मिले। पांच मत रद्द किए गए। हेमंत सुखीजा 196 मतों से विजयी रहे। सचिव पद के लिए 718 मत डाले गए। 313 मत लेकर दिलबाग नायडू विजयी रहे। इसके अलावा देवराज मलिक को 170 व सुशील को 229 मत मिले। छह मत रद्द किए गए। 84 मतों के अंतर से दिलबाग नायडू विजयी रहे। संयुक्त सचिव पद के लिए 719 मत डाले गए। इसमें विनोद श्योकंद को 411, मनजीत लाठर को 120, संजीत शर्मा को 183 मत मिले। कुल आठ वोट रद्द रहे और विनोद श्योकंद 228 मतों के अंतर से विजयी रहे।
चुनाव के लिए सुबह नौ बजे से ही प्रक्रिया शुरू हो गई थी। वकीलों ने कड़ी निगरानी के बीच अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान सुरक्षा व गोपनीयता की दृष्टि से मोबाइल फोन को बाहर ही रखवा लिया गया था। शाम चार बजे तक मतदान हुआ और इसके बाद मतों की गणना हुई। शाम करीब साढ़े पांच बजे निर्वाचन अधिकारी वरिष्ठ वकील बलबीर सिंह ढुल ने परिणामों की घोषणा की।
विज्ञापन

बार और वकीलों की भलाई के लिए करेंगे काम
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वे बार व वकीलों की भलाई के लिए काम करेंगे। वकीलों को अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए पूरी एसोसिएशन मिलकर काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें