06जेएनडी03: रजबाहा रोड पर बंद स्ट्रीट लाइटें। संवाद
उचाना। रजबहा रोड पर रात में अंधेरा न रहे इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने स्ट्रीट लाइट लगाई हैं। अधिकांश स्ट्रीट लाइट रात में जलती हैं, लेकिन जजपा कार्यालय की तरफ जाने वाली सड़क पर काफी स्ट्रीट लाइट खराब हैं।
अधिकतर लोगों का यहां से गुजरना होता है। सुबह-शाम के समय महिलाओं, बुजुर्गों के अलावा बच्चे भी इस सड़क पर सैर करने के लिए आते हैं। काफी दिनों से लाइट खराब होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
सुभाष, ऋषिकेश, कुलबीर ने कहा कि जब से ये स्ट्रीट लाइट लगी हैं तब से काफी दिनों तक जली हैं, लेकिन इस समय सुबह-शाम अंधेरा होने के कारण आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। मंडी गेट से लेकर जजपा कार्यालय की तरफ जाने वाली लाइट खराब हैं। सैर करने वालों ने लाइट को ठीक करने की कई बार मांग कर चुके है, लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ये रास्ता जय मां अन्नपूर्णा मंदिर, उचाना कलां के अंडरपास एवं रेलवे माल गोदाम, स्टेशन की तरफ जाता है।
06जेएनडी03: रजबाहा रोड पर बंद स्ट्रीट लाइटें। संवाद