फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तिरंगा लाइट और कूड़ा उठान का मुद्दा उठाया

विज्ञापन
19जेएनडी27: नगर परिषद कार्यालय में बैठक करते हुए नगर पार्षद व प्रतिनिधि। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। नगर परिषद कार्यालय परिसर में मंगलवार को शहर की समस्याओं को लेकर उप प्रधान शशिकांत शर्मा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में आधा दर्जन से ज्यादा पार्षदों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर की समस्याओं और तिरंगा लाइट व कूड़ा उठान को लेकर रहा।
विज्ञापन

बैठक में शामिल हुए पार्षद विपुल नैन ने कहा कि शहर में जो फर्म द्वारा तिरंगा लाइट लगवाई गई हैं, उनमें से आधे से ज्यादा तो आज तक खराब पड़ी हैं। नगर परिषद द्वारा भी पेमेंट ज्यादा की जा चुकी है, जो गलत है। इसके अलावा शहर में कूड़े का उठान नहीं हो रहा है। कूड़ा उठान का कार्य भी जल्द शुरू करवाया जाए। पार्षद ने बताया कि यह दोनों ही गंभीर विषय हैं। क्योंकि शहर में अभी तक भी 124 लाइट ही लगी हुई हैं, जबकि पेमेंट इससे दोगुनी लाइटों की की जा चुकी हैं।
पार्षद की इसी बात पर शशिकांत शर्मा ने कहा कि पहले तो यह सभी बात इओ के सामने रखी जाएगी। उसके बाद अगर समाधान नहीं हुआ तो आगामी हाऊस की बैठक में कैबिनेट मंत्री के सामने दोबारा फिर इन मांगों को उठाया जाएगा, ताकि जल्द समाधान हो सके। पार्षद प्रतिनिधि कैलाश सिंगला ने कहा कि शहर में विकास कार्य न के बराबर हो रहा है। एक समस्या के समाधान के लिए कई बार अधिकारियों को बोलना पड़ता है। उसके बाद भी वह समाधान होगा या नहीं उसकी कोई गारंटी नहीं होती। ऐसे में वार्ड में रहने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वार्ड के कुछ लोग तो समस्याओं को लेकर घर के आगे ही आ जाते हैं। क्योंकि शहर में पार्षद एक जनप्रतिनिधि होता है और उससे लोग काफी उम्मीदें भी रखते हैं, ताकि उन्हें समस्याएं नहीं हो। इस अवसर पर नप पूर्व प्रधान कैलाश सिंगला, पार्षद आशुतोष शर्मा, विपुल नैन, सतीश गोयल, नवीन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें