फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बदलती प्रवृत्तियों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
07जेएनडी16: सीआरएसयू में पेड न्यूज इन मीडिया विषय पर शैक्षणिक व्याख्यान में मौजूद विद्या​र्थी औ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग की तरफ से मंगलवार को पेड न्यूज इन मीडिया विषय पर शैक्षणिक व्याख्यान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारों को मीडिया की बदलती प्रवृत्तियों और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना था।
मुख्य वक्ता मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. रंजीत कुमार ने कहा कि जब समाचारों को किसी विशेष विचारधारा या व्यावसायिक हितों के लिए प्रायोजित किया जाता है तो वह जनता तक पक्षपातपूर्ण जानकारी पहुंचाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा पेड न्यूज न केवल पत्रकारिता की निष्पक्षता को कमजोर करती है बल्कि चुनावी प्रक्रिया और मतदाताओं के निर्णय को प्रभावित कर लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से मीडिया साक्षरता को बढ़ावा देने और सजग नागरिक बनने का आह्वान किया।
विभागाध्यक्ष डॉ. अजमेर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए वास्तविक और प्रायोजित समाचार के बीच अंतर समझना अनिवार्य है। विभाग के प्रभारी डॉ. बलराम बिंद ने बताया कि ऐसे व्याख्यान विद्यार्थियों को मीडिया की व्यावहारिक चुनौतियों और नैतिकता से रूबरू कराते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिससे उन्हें पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति नई दृष्टि प्राप्त हुई। यह सत्र नई पीढ़ी के पत्रकारों को निष्पक्षता और पारदर्शिता का मार्ग दिखाने में अत्यंत प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें