फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ढाणी किरारोद में बारिश का अभी भी खेतों में खड़ा पानी

विज्ञापन
फोटो 14ढाणी किरारोद में एक खेत में अभी भी खड़ी बाजरे की फसल।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। ग्रीवेंस मीटिंग में ढाणी किरारोद के खेतों से पानी निकालने का मुद्दा उठने के बाद भी अब तक नहीं निकाला गया है। इसको लेकर मंत्री अरविंद शर्मा व उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने भी नाराजगी जताई थी लेकिन अभी तक घरों के पास जमा पानी भी पूरी तरह से नहीं निकाला गया है जिसमें भी तीन-चार दिन ओर लगने की संभावना है।
विज्ञापन

वहीं खेतों में जलभराव को लेकर अभी जनस्वास्थ्य विभाग रूप रेखा तैयार करने में ही जुटा हुआ है। ऐसे में किसानों के सामने रबी फसल की बिजाई का भी संकट बना हुआ है।
31 अक्तूबर को नारनौल में हुई ग्रीवेंस की मीटिंग में भी मुद्दा उठा था लेकिन अभी तक खेतों में पानी खड़ा है। जनस्वास्थ्य विभाग ने घरों के पास जमा पानी को नहर में डालना शुरू कर दिया है जिससे करीब दस घरों में रहने वाले लोगों को जरूर थोड़ी राहत मिली है। इसमें भी अभी तीन-चार दिन का समय और लग सकता है।
विज्ञापन

इसको लेकर उपायुक्त ने डीआरओ को भी जांच के लिए भेजा था। रिपोर्ट सही मिलने पर उपायुक्त ने खेतों का पानी नहर में डालने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा था लेकिन इसके बाद भी खेतों से पानी नहीं निकाला गया था। इस पर उपायुक्त भी नाराज दिखाई दिए थे।

वर्जन:

ढाणी किरारोद में 10 घरों के पास बारिश का पानी जमा था, उसे तीन दिन से नहर में डाला जा रहा है। अभी खेतों में जमा पानी को निकालने की योजना बनाई जा रही है। जल्द ही उसे भी निकाला जाएगा। -जितेंद्र हुड्डा, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें