फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल की पार्किंग में बनेगा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

Mon, 06 Apr 2026 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी15: नागरिक अस्पताल की पार्किंग। फाइल फोटो
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में बन रही नई पार्किंग को जल संरक्षण और सुविधा दोनों लिहाज से तैयार किया जा रहा है। पार्किंग में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इससे बरसात के पानी का संचयन हो सकेगा और जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार पार्किंग निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस बार विशेष ध्यान इस बात पर दिया गया है कि बरसात के दौरान पानी पार्किंग में जमा न हो। इसके लिए पार्किंग को सड़क स्तर से थोड़ा नीचे बनाया जा रहा है ताकि पानी आसानी से प्रवाहित हो सके। निर्देशों के तहत पार्किंग के आसपास खाली स्थान की ओर पानी की निकासी के लिए नाली छोड़ी जाएगी और पाइपलाइन भी डाली जाएगी। रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम के जरिए वर्षा जल को संरक्षित कर भूजल स्तर सुधारने में भी मदद मिलेगी।

वर्जन जल्द ही पार्किंग का कार्य पूरा कर आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। इसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगाया जाएगा। -डॉ. रघुवीर पूनिया पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें