फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फसल खरीद के नए नियमों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
05जेएनडी13:सरकार के नए कानूनों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए किसान। स्रोत किसान।
विज्ञापन
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले तहसील कार्यालय परिसर में किसानों का धरना रविवार को भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मा.बलबीर सिंह ने किया। किसानों ने फसल खरीद के नए नियमों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। मांग की कि सरकार नए नियमों को वापस ले।
विज्ञापन

नरवाना अनाज मंडी को बंद कर अपना विरोध दर्ज कराया। मा. बलबीर सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार किसानों को नई-नई परेशानियों में डाल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीयत साफ नहीं है और वह कॉरपोरेट घरानों के हित में नीतियां बना रही है। किसानों को अपनी फसल बेचने में कठिनाई आ रही है।
उन्होंने गेहूं खरीद के लिए जारी नई गाइडलाइन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए महीनों इंतजार करना पड़ सकता है जो बेहद चिंताजनक है। इस मौके पर रामधारी सिंह ढाकल, सुरजन, मांगेराम, अलबेल सिंह, दिनेश कर्मगढ़, हरिकेश, हवा सिंह, रत्न सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें