जींद। जिले में एक बार फिर घनी धुंध व कोहरे ने रेल यातायात को प्रभावित कर दिया। धुंध के कारण दृश्यता 20 मीटर से कम रही जिसका सीधा असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ा।
अवध-असम एक्सप्रेस समेत 11 से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से रेलवे जक्शन पर पहुंचीं। ठंड में यात्रियों को ट्रेन का घंटों इंतजार करना पड़ा। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को खास तौर पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सुबह के समय धुंध इतनी घनी थी कि कई जगहों पर दृश्यता 20 मीटर से कम थी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की गति कम रखनी पड़ी जिससे ट्रेनों के संचालन में देरी हुई। लंबी दूरी की ट्रेनों के अलावा पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों पर भी धुंध का असर साफ दिखाई दिया।
अवध-असम एक्सप्रेस, जींद-जाखल पैसेंजर, कुरुक्षेत्र-दिल्ली डीएमयू, पतालकोट एक्सप्रेस, इंटरसिटी सुपरपास्ट, कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर, हिसार-जींद पैसेंजर, उदयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, शरबत दा भला, बठिंडा सुपरफास्ट व श्रीगंगानगर इंटरसिटी देरी से रेलवे जक्शन पहुंचीं।
ट्रेन संख्या-नाम-लेट
54036-जींद-दिल्ली पैसेंजर-30 मिनट
14024-कुरुक्षेत्र डीएमयू-35 मिनट
20424-पतालकोट एक्सप्रेस-56 मिनट
12482-श्रीगंगानगर इंटरसिटी-01:08 घंटे
54037-कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर-02:30 घंटे
54044-हिसार-जींद पैसेंजर-01.23 घंटे
20990-उदयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस-02:15 मिनट
20423-पतालकोट एक्सप्रेस-09 घंटे
22479-शरबत दा भला-02:22 घंटे
20409-दिल्ली-बठिंडा सुपरफास्ट-01:10 घंटे
12481-श्रीगंगानगर इंटरसिटी-02:10 घंटे
वर्जन
धुंध के कारण कई ट्रेनों पर असर पड़ा है। इसके कारण 12 ट्रेन निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंची। ट्रेनों के देरी से आने के कारण यात्रियों को परेशान होना स्वभाविक है।
-जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद