फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सुगम होगा सफर...रोडवेज डिपो ने घोघड़ियां रूट पर चलाई स्पेशल बस

विज्ञापन
15जेएनडी10-बस स्टैंड जींद, जहां से घोघड़ियां रूट पर स्पेशल बस चलाई गई है। संवाद
विज्ञापन
जींद। रोडवेज डिपो ने छात्राओं के लिए जींद से घोघड़ियां रूट पर स्पेशल बस चलाई है। इससे शहर के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को फायदा मिलेगा। इसके अलावा अन्य ग्रामीणों की जींद आने-जाने की परेशानी खत्म हो गई है।
विज्ञापन

रोडवेज बस के अनुसार, बस सुबह सात बजे जींद बस स्टैंड से रवाना होगी, जो झांझ, बड़ौदी, छापर, भौंसला, कसूहन होते हुए घोघड़ियां पहुंचेगी। इसके बाद बस घोघड़ियां से सुबह आठ बजे छात्राओं को लेकर जींद के लिए रवाना होगी। इसके बाद जींद पहुंचकर यह बस रोहतक रूट पर चलेगी।
फिर दोपहर 02:20 बजे जींद से बस घोघड़ियां के लिए दोबारा रवाना होगी जो लगभग साढ़े तीन बजे घोघड़ियां पहुंचेंगी। बस वहां से जींद के लिए रवाना होगी। इस बस के चलने से छात्राओं को काफी फायदा होगा। ग्रामीण क्षेत्र से काफी छात्र-छात्राएं शहर में पढ़ने आते हैं।
विज्ञापन

गोहाना रोड पर शहर के दो प्रमुख राजकीय पीजी कॉलेज और राजकीय महिला काॅलेज हैं। साथ ही अन्य कोचिंग सेंटर भी हैं, जहां विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। छात्राओं को गांव से शहर में आने-जाने में परेशानी होती थी।
बस में छात्राओं के लिए अलावा काफी अन्य यात्री भी सफर करते थे। इस कारण उन्हें कई बार सीट नहीं मिल पाती थी। ऐसे में ग्रामीणों ने मांग कि थी कि छात्राओं के लिए अलग से बस चलाई जाए। इस पर डिपो प्रबंधन ने स्पेशल बस शुरू कर दी है।
वर्जन

डिपो प्रबंधन ने छात्राओं के लिए जींद से घोघड़ियां रूट पर स्पेशल बस चलाई है। यह बस झांझ, बड़ौदी, छात्तर, भौंसला, कसूहन गांव से होकर जाएगी। इससे शहर में पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं को फायदा होगा। -सुनील पूनिया, डीआई बस स्टैंड जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें