24जेएनडी19-तहसील कार्यालय में धरने पर बैठे किसान। संवाद
जींद/नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चा का तहसील कार्यालय में चल रहा धरना बुधवार को 734वें दिन भी जारी रहा। इसकी अध्यक्षता रत्न सिंह हथो और मंच संचालन महेंद्र सिंह धर्मगढ़ ने किया। अभा किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष मा. बलबीर सिंह ने कहा कि सप्ताहिक मीटिंग में सामूहिक सर्वसम्मति से फैसला लिया कि प्रत्येक गांव में सौहार्दपूर्ण मोहाल तैयार किया जाएगा, जिसके लिए संयुक्त किसान मोर्चे की टीम गांव जाएगी।
गांव के लोगों से अपील करेगी कि भाजपा और उसके सहयोगियों से गांव से बाहर एमएसपी की गारंटी, बिजली बिल की वापसी, किसान मजदूरों की पूर्ण कर्जा मुक्ति, 55-60 साल से अधिक आयु के सभी महिलाए एवं पुरुषों को दस हजार रुपये प्रति मास पेंशन मिले जैसे प्रश्न पूछने की तैयारी की गई है। एसकेएम हरियाणा की एक बैठक जींद जाट धर्मशाला में 28 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर डिंपल, सरदार सुरजीत सिंह, नंबरदार दाता सिंह वाला, जसवंत, अलबेल, बलजिंद्र, शमशेर, बलराज, सुभाष, खुजाना, सूरती, सतबीर, कुलवंत मौजूद रहे।