फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना में सार्वजनिक शौचालयों पर लगे ताले, परेशानी बढ़ी

विज्ञापन
22जेएनडी09: जुलाना बस स्टैंड पर बने सार्वजनिक शौचालय पर लगा ताला। स्रोत : यात्री
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुलाना। आमजन की सुविधा के लिए नए सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण के दावे किए जा रहे हैं लेकिन दूसरी ओर नगरपालिका की ओर से पुराने शौचालयों पर ताले लगाए जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड और बाजार में प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में शौचालय बंद होने से महिलाओं, बुजुर्गों और यात्रियों को परेशानी हो रही है।
जुलाना में सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई और देखरेख का ठेका पांच दिसंबर को समाप्त हो गया था। इसके बाद शौचालयों पर ताले लगा दिए गए। 18 दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक नया ठेका आवंटित नहीं हो पाया है। शौचालय बंद होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को मजबूरी में खुले में शौच जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बस स्टैंड का शौचालय नगरपालिका के अधीन आता है। शौचालयों पर ताले क्यों लगाए गए हैं, इसकी जानकारी केवल नगरपालिका अधिकारी ही दे सकते हैं। उन्होंने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए जल्द समाधान की मांग की।
विज्ञापन

-सुरेश रंगा इंचार्ज बस स्टैंड

सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई और देखरेख के लिए ठेकेदार का टेंडर पांच दिसंबर को समाप्त गया है। नए ठेकेदार के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है और लगभग 10 दिनों में नया टेंडर कर दिया जाएगा। इसके अलावा नगरपालिका की ओर से शौचालयों को खोलकर सफाई का कार्य भी करवाया जा रहा है ताकि आमजन को कुछ राहत मिल सके।-सौरभ जैन नगरपालिका सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें