फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पर्यावरण बचाने में जुटी जनहित पर्यावरण सेवा समिति

Wed, 31 Jan 2024 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
31जेएनडी20: जुलाना के रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई करते हुए जनहित पर्यावरण सेवा समिति के सदस्य। संव
विज्ञापन
जुलाना। जुलाना की एक ऐसी सामाजिक संस्था जो पर्यावरण को बचाने को समर्पित हैं और सावर्जनिक स्थानों पर लगाए गए पौधों की देखभाल करने के लिए सुबह-शाम समिति के पदाधिकारी मजदूरों की तरह पसीना बहाते हैं। हम बात कर रहे हैं जुलाना की सामाजिक संस्था जनहित पर्यारण सेवा समिति की। जिसने जुलाना की काया पलटने का काम किया हैं और सार्वजनिक जगहों पर हजारों के करीब पेड़-पौधे लगाकर कस्बे को हरा भरा बनाने का काम किया हैं। जुलाना की जनहित पर्यावरण सेवा समिति ने पर्यावरण सुधाने का बीड़ा उठाया हुआ हैं इसके लिए समिति द्वारा जुलाना के रेलवे स्टेशन, बाईपास, अटल पार्क भामाशाह पार्क, देवरड़ रोड सहित कई सावर्जनिक जगहों पर हजारों पेड़-पौधे लगाए हुए हैं। समिति द्वारा लगाए गए पेड़-पौधों की देखभाल का कार्य भी समिति के सदस्य स्वयं करते हैं। पिछले दिनों समिति द्वारा लाखों रुपये खर्च करके ऑक्सीजन पार्क का निर्माण करवाया था। इस पार्क के निर्माण में किसी प्रकार की सरकारी ग्रांट नहीं लगी थी बल्कि समिति ने जुलाना के बाजार से चंदा एकत्रित करके पार्क का निर्माण किया था। जो कि आज ऑक्सीजन पार्क कस्बे के लोगों को समर्पित हैं।
विज्ञापन

समिति के प्रधान गुरुदास मिस्त्री ने बताया कि पार्क के निर्माण को लेकर किसी स्पेशल मजदूर या राजमिस्त्री को नहीं लगाया गया था, बल्कि संस्था के पदाधिकारियों ने स्वयं ही पार्क के निर्माण में श्रमदान किया था। उनके जितने भी पेड़-पौधे सार्वजनिक जगहों पर लगाए गए हैं उनकी समय-समय पर देखभाल की जाती है।

31जेएनडी20: जुलाना के रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई करते हुए जनहित पर्यावरण सेवा समिति के सदस्य। संव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें