16जेएनडी18-बैठक में भाग लेते हुए जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। स्रोत विभाग
नरवाना। शहर को हरा-भरा बनाने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग शहरी आजीविका मिशन के तहत योजना पर कार्य कर रहा है। यह कार्य एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया जाएगा। इसमें शहरभर में एक बडे पौधारोपण अभियान की शुरुआत की जाएगी। यह पहल न केवल शहर को सुंदर और हरा भरा बनााएगी, बल्कि इससे प्रदूषण में कमी, तापमान नियंत्रण और जैव विविधता को बढ़ावा भी मिलेगा।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने कहा कि भारत सरकार के आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा शुरू की गई इस पहल के तहत अमृत 2.0 मिशन के अंतर्गत पौधरोपण किया जाएगा। इस विशेष अभियान में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की अहम भूमिका होगी। विभाग की योजना है कि ये महिलाएं न केवल पौधे लगाएंगे, बल्कि उनकी देखभाल का जिम्मा भी निभाएंगी। इसके लिए उन्हें उचित मेहनताना दिया जाएगा, इससे उन्हें आर्थिक लाभ भी होगा।
विभाग ने यह सुनिश्चित किया है कि हर पौधा पेड़ बने, इसके लिए विभाग द्वारा साल भर तक इसके लिए खाद, पानी और संरक्षण की पूरी व्यवस्था की जाएगी। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए कार्यकारी अभियंता एवं नोडल अधिकारी भानु प्रकाश शर्मा व कार्यकारी अभियंता नरवाना गुरमीत सिंह ने जिला सलाहकार व उपमंडल अभियंताओं कि बैठक आयोजित कर कार्यो की समीक्षा की।
विभागीय जमीन से होगी शुरुआत
पौधरोपण करके शहर को हरा भरा बनाने की शुरूआत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अपनी जमीन से करेगा। इसके लिए विभाग पहले अपने ट्यूबवेल, जल घर-वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से करेगा। इसके बाद सार्वजनिक जगह, वन विभाग की जमीन, स्कूल व पार्क जहां भी जगह मिलेगी, पौधरोपण करेगा।यह पौधरोपण ऐसे स्थानों पर होगा, जहां पोधों के लिए पानी की उपलब्धता हों।
16जेएनडी18-बैठक में भाग लेते हुए जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। स्रोत विभाग