फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नई अनाज मंडी में गेहूं उठान को लेकर जताया विरोध

विज्ञापन
नरवाना अनाज मंडी में विरोध करते हुए आढ़ती। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

नरवाना। नई अनाज मंडी में गेहूं उठान को लेकर बुधवार को आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों को सूचना मिली कि ठेकेदार ने नियमों की अनदेखी करते हुए कुछ खाली ट्रकों की एंट्री करवा कर उन्हें अपने चहेते फर्मों के पास भेज दिया। वे रात करीब 8 बजे मंडी परिसर में एकत्रित हो गए और बैठक कर कड़ा विरोध दर्ज कराया।
एसोसिएशन के प्रधान जयदेव बंसल व अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि मंडी में गेहूं उठान के लिए राउंड फिगर में तय नियम लागू हैं लेकिन ठेकेदार मनमानी करते हुए इन नियमों को तोड़ने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्पेशल के दौरान उठान केवल एसोसिएशन के नियमों के अनुसार ही होगा अन्यथा काम नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

उपप्रधान सतीश मित्तल ने बताया कि मंडी में हैफेड और फूड सप्लाई एजेंसियां खरीद कर रही हैं। हैफेड की इंचार्ज एसोसिएशन के नियमों का पालन कर रही हैं जबकि फूड सप्लाई का इंचार्ज ठेकेदार के साथ मिलीभगत कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि फूड सप्लाई का इंचार्ज लगातार जल्द उठान का दबाव बना रहा है जिससे आढ़तियों में रोष है।
विज्ञापन


गढ़ी मंडी के बाहर धर्मकांटे पर गड़बड़ी
गढ़ी अनाज मंडी के बाहर मापतोल विभाग की टीम ने छापेमारी कर धर्मकांटे पर गड़बड़ी पकड़ी। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच की गई, जिसमें वाहन के वजन में अंतर पाया गया। रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है और धर्मकांटा संचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें