फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, प्रदर्शन

Sat, 06 Feb 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान लोग भाजपा का झंडा हाथ में लिए हुए थे। इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वाले लोगों का आरोप था कि पुलिस हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन


खानसर चौक से लोगों ने मुख्य मार्गों से होते हुए थाना परिसर में पहुंचे। डीएसपी हरेंद्र सिंह व एसएचओ सज्जन कुमार ने लोगों को काफी देर तक समझाया। उसके बाद मामले के जांच अधिकारी एएसपी वसीम अकरम से फोन पर बात करवाई गई।

इसके बाद ग्रामीण ने मंगलवार तक पुलिस को समय दिया है। एएसपी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वे आरोपियों को जल्द पकड़ेंगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नौ जनवरी की रात को गांव रोहड़ मेें चुनावी रंजिश के चलते सरपंच पद के प्रत्याशी आजाद सिंह की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने उस समय मृतक आजाद सिंह के चाचा जसवंत सिंह की शिकायत पर सरपंच पद की प्रत्याशी कर्मजीत कौर के पति नवदीप सिंह समेत 18 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

पुलिस इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी नवदीप सहित चार लोगों को जेल में पहुंचा चुकी है, लेकिन 14 आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

हत्या के मामले के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हो रही है। इससे ग्रामीणों में पुलिस के रवैये से नाराज हैं। बाद में एएसपी वसीम अकरम के आश्वासन के बाद थाने के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण पुलिस को मंगलवार तक का समय देकर वापस लौट गए।

आरोपियों के रिश्तेदारों की सौंपी लिस्ट
धरने पर बैठे लोगों का आरोप था कि पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी भूमिगत हो गए हैं और उनका सुराग नहीं लग पा रहा है। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपियों के रिश्तेदारों को पुलिस को लिस्ट दी।

मृतक आजाद सिंह के दादा मोहर सिंह ने कहा कि अब पुलिस की मदद के लिए उन्होंने आरोपियों के रिश्तेदारों की लिस्ट दी है। जिनसे पूछताछ कर आरोपियों को पकड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें