फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों की रक्षा व सुरक्षा हमारा परम कर्तव्य बनता है : देवीराम कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेला के अंतर्गत उपस्वास्थ्य केंद्र रूपगढ़ के गांव जीतगढ़ में नुक्कड़ सभा का आयोजन डॉ. दीपक कौशिक व स्वास्थ्यकर्मी देवीराम कौशिक ने किया। स्वास्थ्यकर्मी देवीराम कौशिक ने कहा कि बेटियों की रक्षा व सुरक्षा हमारा परम कर्तव्य बनता है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना बालिकाओं को शिक्षित, सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए बनाई गई योजना है।
विज्ञापन

इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को पढ़ाना, उनको शोषण से बचाना व उन्हें सही-गलत के बारे में अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। माता-पिता को चाहिए कि कभी भी बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं करें। डॉ. दीपक ने कहा कि लिंग जांच करवाना एक कानूनी अपराध है, जिसमें दोषी पाए जाने वाले को सजा और जुर्माने का प्रावधान है। इस अवसर पर मुकेश, सरोज, सुशीला, संतोष, कविता, सुनहरी, सीमा, पिंकी, कमलेश, उषा, नीलम, पूर्ण, विष्णु दत्त, प्रेम, बलराज, हरिओम और रामकरण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें