फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम का निजीकरण नहीं होने देंगे कर्मचारी : सुरेश राठी

विज्ञापन
25जेएनडी02-नौ जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियों को लेकर बैठक करते हुए बिजली - फोटो : घटना की जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
25जेएनडी02
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) सब यूनिट प्रधान कश्मीर की अध्यक्षता में नौ जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारी को लेकर हांसी रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय में की गई। बैठक का संचालन सिटी सब यूनिट प्रधान राजेश ने किया। मुख्य वक्ता राज्य प्रधान सुरेश राठी ने कहा बिजली निगम का निजीकरण नहीं होने देंगे।
उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने बहुत बड़े-बड़े वादे किए थे। भाजपा सरकार ने पिछले 11 साल में एक भी मांग पूरी नहीं की है। सभी वर्ग किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी और छात्र आंदोलनरत हैं।सरकार सभी विभागों को बड़े पूंजीपतियों को बेचने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को बिना शर्त पक्का किया जाए। पुरानी पेंशन बहाल की जाए। निजीकरण पर रोक लगाई जाए। विभागों में खाली पड़े पदों को स्थाई भर्ती से भरा जाए। इस अवसर पर अनूप, राकेश ईक्कस, संदीप गिल, मनदीप नेहरा, बलवान, राजबीर, संदीप लाठर, सोनू, धर्मराज, राजीव, दीपक, सुरेंद्र खर्ब, विनोद, नरेंद्र, विक्रम और मनजीत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें