फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गुरु रविदास धर्मशाला का मुख्य द्वार बनवाने का प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
20जेएनडी04-सफीदों रोड स्थित गुरु रविदास धर्मशाला में आयोजित बैठक में भाग लेते हुए  डॉ. बीआर आंब
विज्ञापन
जींद। डॉ. बीआर आंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी जींद की आम सभा की बैठक प्रधान राजेश पहलवान की अध्यक्षता में सफीदों रोड स्थित गुरु रविदास धर्मशाला में हुई। सोसाइटी के महासचिव रामचंद्र जैस्ट ने गत वर्ष की सदस्यता रिपोर्ट पेश की।
विज्ञापन

पूर्व महासचिव और सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक दलबीर ने नए सदस्यों को निजी कार्य छोड़कर समाज हित में कार्य करने चाहिए। सोसाइटी की ओर से गत वर्ष किए गए कार्यों के बारे में बताया गया।
कोषाध्यक्ष धर्मपाल सिंहमार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। प्रधान ने उपस्थित सभी सदस्यों के सामने गुरु रविदास धर्मशाला का मुख्य द्वार बनवाने का प्रस्ताव रखा जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर उप प्रधान कमल चोपड़ा, उप प्रधान महेंद्रपाल, सत्यवान सिंह, गजराज मेहरा, सुरेंद्र सिंहमार, जयपाल भुक्कल, प्रेम आल्याहन, मंगलचंद ग्रोवर और सतीश नरवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें