फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रोफेसर सुनील कुमार विश्व की शीर्ष दो प्रतिशत श्रेष्ठ वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

विज्ञापन
प्रोफेसर सुनील कुमार
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में कार्यरत प्रोफेसर सुनील कुमार ने विश्व की शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सितंबर 2025 की सूची में अपने कार्य क्षेत्र में बेहतरीन अनुसंधान कार्यों एवं अद्वितीय वैज्ञानिक योगदान की वजह से स्थान पाया है।
विज्ञापन

यह सूची स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका की ओर से तैयार की गई है व ऐलसेवियर बीवी ने प्रकाशित की है। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले का कार्यभार भी प्रोफेसर सुनील कुमार के पास है एवं फार्मेसी विभाग के अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष भी हैं।
यह सूची विभिन्न वैज्ञानिक शोधकर्ताओं की ओर से प्रकाशित शोध पत्रों की गुणवत्ता, अनुसंधान उपलब्धियां, इंपैक्ट फैक्टर, अनुसंधान मापदंडों और विभिन्न क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान की आधार पर जारी की जाती है।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने प्रोफेसर सुनील कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता विश्वविद्यालय के अन्य सहयोगियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनते हुए उन्हें भी मार्गदर्शित करेगी।
कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने भी प्रोफेसर सुनील कुमार को बधाई दी। प्रोफेसर सुनील कुमार 2021, 2022 और 2024 की साइंटिस्ट सूची में भी अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें