रेवाड़ी। वार्ड नंबर 14 रोड पैचवर्क के टेंडर में ठेकेदार की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं। ठेकेदार द्वारा सड़क की मरम्मत में एक इंच मोटा मसाला डाला जा रहा है जबकि नियमों के अनुसार 4 से 5 इंच मोटा मसाला डालना अनिवार्य है। एडवोकेट नरेंद्र मोनू ने बताया कि सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है। पैचवर्क के दौरान काम ठीक तरीके नहीं किया जा रहा है जिससे जनता को आने वाले समय में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस मामले में शिकायतकर्ता ने प्रशासन से आग्रह किया है कि ठेकेदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।