10जेएनडी15 : काब्रच्छा में शुरू हुई पीआर धान की खरीद के दौरान मीटर से नमी की जांच करते हुए। स्
उचाना। काब्रच्छा में पीआर धान की खरीद शुरू हो गई है। पहले दिन 1300 क्विंटल की खरीद की गई। किसानों द्वारा विधायक से मांग की थी कि खरीद पीआर की परचेज सेंटर पर शुरू हो।
खरीद होने से काब्रच्छा के आस-पास के गांवों के किसानों को पीआर बेचने के लिए नरवाना, उचाना नहीं आना पड़ेगा। गेहूं के बाद अब परचेज सेंटर पर पीआर धान की खरीद होने से किसान खुश है। खरीद के दौरान मार्केट कमेटी सचिव योगेश गुप्ता, हैफेड मैनेजर सुनीता मौजूद रही।
सचिव ने कहा कि किसी तरह की परेशानी किसानों को नहीं आने दी जाएगी। खरीद के सभी पुख्ता प्रबंध किए गए है। जो भी पीआर धान सरकारी मापदंड पर खरी उतरेगी उसको मंडी में आते ही खरीद एजेंसी खरीद रही है। यहां पीआर धान की खरीद होने से काब्रच्छा के आस-पास के गांवों के किसानों को फायदा होगा।