11जेएनडी10 :नशा मुक्ति अभियान के तहत मौजूद स्टाफ और छात्र। स्रोत संस्थान
जींद। राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत भांग रहित कैंपस अभियान का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य हैं और उनका स्वस्थ, नशामुक्त जीवन समाज और राष्ट्र के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील कि वे नशे की लत से दूर रहें और अपने साथ-साथ अपने मित्रों को भी जागरूक करें। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और महाविद्यालय के सभी सदस्यों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और महाविद्यालय परिसर को भांग व अन्य नशीले पदार्थों से मुक्त रखना था। इस अवसर पर डॉ. रामकुमार, डॉ. रंधीर सिंह और डॉ. भगवान दास मौजूद रहे। संवाद