फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वाद-विवाद स्पर्धा में प्रियंका रहीं अव्वल

Tue, 09 Sep 2025 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी35-केएम राजकीय महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेती हुई छात्राएं। स्त्रोत कॉ
विज्ञापन
नरवाना। केएम राजकीय महाविद्यालय नरवाना के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विषय एक राष्ट्र एक चुनाव और छात्र राजनीति में भागीदारी विकसित भारत का स्वप्न या लक्ष्य रखे गए।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने दोनों विषयों पर पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियंका, द्वितीय मोनिका और तृतीय स्थान आरती ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के सतीश कुमार ने किया।
निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफेसर सतीश कुमार और रोहताश ने निभाई। एमए प्रथम वर्ष की छात्रा मोनिका ने एक राष्ट्र एक चुनाव पर बोलते हुए कहा कि भारत जैसे विशाल और विविध देश में पूरे राष्ट्र का चुनाव एक साथ कराना चुनौतीपूर्ण कार्य है।
विज्ञापन

इसके लिए संसाधनों के साथ राजनीतिक दलों की इच्छाशक्ति जरूरी है। वहीं प्रियंका ने छात्र राजनीति के प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अक्सर कैंपस हिंसा को जन्म देती है। विभागाध्यक्ष डॉ. राजवीर नैन व प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें