26जेएनडी34: बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर घायल बच्चे के सिर पर बांधी गई कपड़े से पट्टी। सोशल मीड
- फोटो : mathura
जींद। शहर के निजी स्कूल की वैन नगूरां से असंध रोड पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कई बच्चे घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। इस मामले में पुलिस को भी कोई सूचना नहीं दी गई।
जानकारी के अनुसार शहर के निजी स्कूल की वैन नगूरां से असंध रोड पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कई बच्चे सवार थे। दुर्घटना में कई बच्चों के घायल होने की सूचना है। इसमें वैन भी क्षतिग्रस्त हुई है। इसमें किसी भी पक्ष ने पुलिस को शिकायत नहीं दी। इसके अतिरिक्त बच्चों का निजी अस्पताल में इलाज कराने की बात आई है। इसकी जानकारी भी पुलिस के पास नहीं है।
इस मामले में नगूरां चौकी इंचार्ज ने बताया कि उनके पास इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने अपने स्तर पर भी जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल का दौरा किया, लेकिन वहां पर न बच्चे मिले और न ही वैन। शिकायत आने पर इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।