दुर्घटनास्थल पर पड़ी मरने वाले निजी स्कूल संचालक की मोटरसाइकिल।
- फोटो : Jind
छातर गांव के एक निजी स्कूल संचालक कृष्ण (46) की रविवार शाम को कैर खेड़ी गांव के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। कृष्ण के मरने के बारे में परिवार के लोगों को सोमवार सुबह पांच बजे उस समय पता चला, जब किसी राहगीर ने सड़क पर पड़े कृष्ण को देखा। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनोें को सौंप दिया है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई ऋषिपाल ने बताया कि उसका 46 वर्षीय भाई गांव में ही स्कूल चलाता था। रविवार को वह किसी काम से जींद गया हुआ था। जब वह कामकाज निपटाकर देर शाम को लौट रहा था तो कैरखेड़ी गांव के पास किसी वाहन चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ऋषिपाल ने बताया कि भाई के बारे में उसे सोमवार सुबह पांच बजे सूचना मिली। जब वह भाई को लेकर शहर के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि ऋषिपाल की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाकर सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक का आधार कार्ड।- फोटो : Jind