फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आईटीआई में प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेला 9 को, 30 कंपनियां लेंगी भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप योजना के तहत 9 फरवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एक विशाल प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। मेले का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल, आईटीआई नरवाना की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेले में देश की 30 औद्योगिक कंपनियां भाग लेंगी। मेले में मासू ब्रेक्स लिमिटेड रोहतक व बहादुरगढ़, शिवम ऑटोटेक लिमिटेड रोहतक, एम.टी. ऑटोकाफ्ट रोहतक, ट्राइकोलाइट झज्जर, जेबीएम खरखौदा, योकोहामा बहादुरगढ़, टासे मानेसर, यूनो मिंडा बहादुरगढ़, यजाकी गुरुग्राम, सवराज-महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप अंबाला/मोहाली, एशियन रोहतक, हीरो मोटोकॉर्प नीमराना सहित अन्य नामी कंपनियां शामिल होंगी।

इस अप्रेंटिसशिप व प्लेसमेंट ड्राइव में 10वीं, 12वीं और आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों-फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, कारपेंटर, पेंटर, ट्रैक्टर मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन पास युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

वेतन विवरण के अनुसार मासू ब्रेक्स लिमिटेड में आठ घंटे की शिफ्ट के लिए 16,527 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। साथ ही 285 दिन की पूर्ण उपस्थिति पर 25 हजार रुपये का वार्षिक प्रोत्साहन भी मिलेगा।
शिवम ऑटोटेक लिमिटेड में 12 घंटे की शिफ्ट के लिए 19,261 से 24,168 रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित है। प्रधानाचार्य ओमपाल ने सभी योग्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने मूल प्रमाण-पत्रों के साथ समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें